News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

महिलाओं के लिए अच्छे किरदार वाली फिल्में मिलना खुशनसीबी : अर्जुन कपूर

हिंदी फिल्मों में अपने छह साल के सफर के दौरान अर्जुन ने फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाई हैं.

Share:

बैंकॉक: 'इश्कजादे', '2 स्टे्टस' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनकी यह खुशनसीबी है जिन फिल्मों में महिलाओं के दमदार और अच्छे किरदार थे, उनका हिस्सा वह बने. अभिनेता ने हमेशा लैंगिक समानता की जरूरत की बात की है.

फिल्मों में महिलाओं को मिल रहे विचारपूर्ण किरदारों के बारे में अर्जुन ने बताया, "मैं खुशनसीब और भाग्यशाली हूं कि बतौर अभिनेता मैंने उन फिल्मों का चयन किया, जिसमें मेरी सह कलाकार मेरे साथ दमदार किरदार में थीं. मुझे गर्व होता है कि मैं उन फिल्मों का हिस्सा हूं जिनमें किसी के किरदार को नहीं काटा जाता."

उन्होंने कहा, "इसकी शुरुआत सात साल पहले हुई थी..अगर आप मेरी पहली फिल्म 'इश्कजादे' को देखेंगे तो उसमें परिणीति चोपड़ा ने एक अद्भुत किरदार निभाया था और मैंने कभी यह नहीं देखा कि उसका किरदार अच्छा था या मेरा... और मुझे लगता है कि दर्शकों ने दोनों में कभी तुलना नहीं की होगी."

अर्जुन ने कहा, "यहां तक कि एक कलाकार या फिर कई अन्य किरदार और हर महिला किरदार की एक निश्चित आवाज होती है और इस बारे में मैंने लेखकों की वजह से छह से सात साल पहले सोचा था. बहुत सारी पटकथाएं लिखने वाली महिलाएं हैं और कहीं न कहीं समाज में परिवर्तन को दिशा दे रही हैं."

हिंदी फिल्मों में अपने छह साल के सफर के दौरान अर्जुन ने फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने एक प्रेमी, एक नकारात्मक किरदार और घरेलू पति का भी किरदार निभाया है.

विविधता को समझाते हुए उन्होंने कहा, "अगर आपको विभिन्न प्रकार की फिल्मों की पेशकश की जाती है, तो आपकों उसमें से चुनाव करना होता है और फिर अन्य लोग भी यह देखते हैं कि 'वह प्रयोग कर रहा है'. इसलिए, वे (फिल्म निर्माता) आपको और अधिक ऑफर करते हैं. 'मुबारकां' से 'संदीप और पिंकी फारार' से 'नमस्ते इंग्लैंड' से राजकुमार गुप्ता फिल्म 'पानीपत' में मैं काम कर रहा हूं. मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही सभी प्रकार की फिल्में की हैं."

Published at : 25 Jun 2018 08:33 AM (IST) Tags: arjun kapoor
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

मंगलवार को घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, लेकिन नानी के करियर का बन गया इतना बड़ा रिकॉर्ड

मंगलवार को घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, लेकिन नानी के करियर का बन गया इतना बड़ा रिकॉर्ड

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

मंगलवार को 'द वन' का बजा डंका, धुआंधार छापे करोड़ों, अब हाफ सेंचुरी से रह गई इंचभर दूर

मंगलवार को  'द वन' का बजा डंका, धुआंधार छापे करोड़ों, अब हाफ सेंचुरी से रह गई इंचभर दूर

एक्टर्स के लेट आने पर शूटिंग नहीं करते थे ऋषिकेश मुखर्जी, राजेश खन्ना ने इनके लिए घटा दी थी अपनी फीस

एक्टर्स के लेट आने पर शूटिंग नहीं करते थे ऋषिकेश मुखर्जी, राजेश खन्ना ने इनके लिए घटा दी थी अपनी फीस

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका

टॉप स्टोरीज

राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर

राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर

ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर

ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर

'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज

'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज

सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'

सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'